सड़क हादसा:- नशे में धुत युवक ने वाहन से नियंत्रण खोकर तीन लोगों को टक्कर मारकर सड़क किनारे लगे लोहे से जा टकराया .. सभी घायल अस्पताल में भर्ती..

विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद जिला ब्यूरो

राजिम। गुरुवार शाम लगभग 5 बजे कोपरा वन डिपो मोड़ के पास नशे में धुत युवकों ने अपने अपने मोटर सायकल से नियंत्रण खोकर सड़क किनारे घर के पास से साइकिल चला रही लड़की व दो और लोगो को ठोकते हुए सड़क किनारे लगे लोहे के पाइप से जा टकराया। दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि सड़क किनारे लगे लोहे के पाइप उखड़ गया। वंही दुर्घटना में लड़की की पैर कट गई है। मौके पर पहुंचे पांडुका पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

जहाँ सभी का उपचार किया जा रहा है। पांडुका थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि ग्राम भेंडरी निवासी गजेंद्र ध्रुव व वासुदेव ध्रुव राजिम की ओर से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एमएम 6752 से तेज रफ्तार से आ रहा था। जो कोपरा वन डिपो के पास मोड़ में रफ्तार पर नियंत्रण नहीं कर पाने के कारण सड़क किनारे साइकिल चला रही रागिनी सोनवानी 13 वर्ष को ठोकते हुए घर के सामने कुर्सी में बैठे परदेशी कोसरे व उसके बेटे डिगेश कोसरे को टक्कर मरते हुए सड़क किनारे लगे लोहे के पाइप से जा टकराया। मोटर सायकिल की रफ्तार इतना तेज था कि सड़क किनारे लगे लोहे के पाइप उखड़ गया। वही 13 वर्षीय लड़की की पैर कट गया। पुलिस ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पेट्रोलिंग वाहन से राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहाँ सभी का उपचार किया जा रहा है। वही लड़की की पैर कट जाने के कारण रायपुर मेकाहारा रिफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *