अयोध्या के राम मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कॉंग्रेस ने किया प्रदर्शन

कुम्हारी। अयोध्या के प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में प्रदेशव्यापी ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी ने भी विरोध-प्रदर्शन किया। स्टेशन चौक में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्टेशन चौक में एकत्र हुए। इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया तथा निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जनता की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में काँग्रेस के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *