पाटन विकासखंड के शासकीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में BRCC पाटन श्री गुनेश्वर प्रसाद वर्मा द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमरी ,पूर्व माध्यमिक शाला दरबार मोखली ,प्राथमिक शाला सेमरी और पूर्व माध्यमिक शाला बोरीद का औचक निरीक्षण किया गया। उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमरी में प्रार्थना के समय BRCC वर्मा बच्चों से रूबरू हुए तथा बच्चों से कहा कि नियमित उपस्थिति एवं शिक्षकों द्वारा किए गए शैक्षिक कार्य को समय पर पूरा करने से ही ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है ।उन्होंने बताया कि दरबार मोखली उनका गृह ग्राम है तथा इसी स्कूल में उन्होंने बचपन की पढ़ाई की है ,तथा अपने इस शैक्षिक सफलता के लिए अपने शिक्षकों को भी याद किया। सेमरी संकुल समन्वयक खिलेश कुमार ध्रुव उपस्थित थे । शाला को संयुक्त रूप से कहा गया कि माइक एवम लाउडस्पीकर का उपयोग प्रार्थना में जाए ताकि हर बच्चे तक आवाज पहुंच सके ।
उसके पश्चात कक्षा में जाकर बच्चों की उपस्थिति तथा पढ़ाई स्तर का कार्यक्रम किया गया ।पूर्व माध्यमिक शाला दरबार मोखली में बच्चों की गुणवत्ता सुधारने के तहत 25 तक का पहाड़ा और धाराप्रवाह अंग्रेजी पठन की जांच की गई तथा विषय शिक्षकों को बच्चों की गुणवत्ता स्तर सुधारने पर कार्य करने के लिए कहा गया है।पु मा शाला बोरीद में पठन स्तर अच्छा पाया गया ।माध्यमिक शाला में कुछ बच्चों ने 25 तक का पहाड़ा सुनाया। प्राथमिक शाला सेमरी के बच्चों ने कविता सुनाया और साथ में समाचार पढ़ के दिखाया।
विकासखंड के सभी शासकीय विद्यालयों का लगातार निरीक्षण किया जाएगा। इसका उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना, बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना तथा विद्यालयों में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
