अस्पताल परिसर में जुआ खेलते चार गिरफ्तार,,3730 रुपये जप्त,,

छुरा। छुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो छुरा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी शामिल है। आरोपी अस्पताल परिसर के एक कमरेमें बैठकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने चारों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी राजेश जगत ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि छुरा अस्पताल में कुछ लोग पैसा लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस पर एक टीम गठित कर छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें दो आरोपी छुरा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी और 3730 रुपये नकदी भी बरामद किया है।पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

पकड़े गए आरोपियों में चंद्रहास पिता कुंजराम कंवर गांव सिलीडीह थाना भखारा जिला धमतरी, मोनू कदम पिता स्व. भास्कर कदम निवासी गढ़ियापारा छुरा जिला गरियाबंद, उत्तम कुमार पिता बसंत साहू निवासी बजरंग चौक संतोषी पाराछुरा जिला गरियाबंद और विकेश पिता यशवंत सिंह परिहार निवासी छुरा थाना छुरा जिला गरियाबंद शामिल है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत, सउनि0 नीलूराम दीवान, आरक्षक ओमप्रकाश कोर्राम, ललित नेताम तथा नगर सैनिक जमील खान की सराहनीय भूमिका
रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *