श्रद्धा पुरेंद्र साहू को भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं दुर्ग संभाग सह-प्रभारी का दायित्व


दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश संयोजक (एनजीओ प्रकोष्ठ) दिनेश सिंह तथा दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अनुशंसा पर श्रद्धा पुरेंद्र साहू को भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं दुर्ग संभाग सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर श्रद्धा पुरेंद्र साहू ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और विकास की भावना पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।
श्रद्धा पुरेंद्र साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए सतत कार्य कर रही है। इसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा समाज सेवा के कार्यों को नई गति देने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।
उन्होंने पुनः पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन और समाज की सेवा का मिला यह अवसर उनके लिए प्रेरणास्रोत है तथा वे इस दायित्व को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *