भाजयुमो अमलेश्वर मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण एवं आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन


पाटन। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अमलेश्वर मंडल के तत्वावधान में प्रदेश भाजपा एवं जिला युवा मोर्चा के निर्देशन में जामगांव स्थित विश्राम गिरी परिसर में मंडल स्तरीय परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नवगठित मंडल पदाधिकारियों का परिचय, संगठनात्मक दायित्वों का निर्धारण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला महामंत्री अनिकेत यादव, जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष कीर्ति नायक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, लोकमणि चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, मंडल महामंत्री कैलाश यादव एवं धर्मेंद्र कौशिक उपस्थित रहे।
बैठक में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजू साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत झीट), अविनाश मिश्रा (पाटन), प्रणव शर्मा (सभापति, जनपद पंचायत पाटन), दामिनी साहू (जनपद सदस्य), युवा मोर्चा अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर, मंडल महामंत्री मनीष कौशल एवं कुमार साहू, पार्षद रामेश्वर ठाकुर, यामिनी यादव, नीलम मिंज, एल्डरमैन सुनील शर्मा, हीरालाल साहू, लक्ष्मी देवांगन, अनीता यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुकांत साहू, महामंत्री सुनीता साहू, वर्षा कश्यप, गायत्री साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत उफरा), युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सोनू साहू, रविकांत कौशिक, तुलेश सिंगौर, मंत्री मृत्युंजय देवांगन, शैलेश शर्मा, मोहन लोधी (सरपंच, ग्राम पंचायत मोतीपुर), राकेश सोनकर, खूबीलाल सोनकर (पार्षद), कमलेश साहू, कोषाध्यक्ष रोशन सिंगौर, प्रचार मंत्री विवेक कौशिक, देवेंद्र यादव, घनश्याम कौशिक, सूर्यकांत सिंगौर, चेतन चंद्राकर (सरपंच, पचपेड़ी), शुभम जांगड़े, नरेंद्र यादव, राजकुमार देशलहरे, कमलेश पठारी, सूरज ठाकुर, हरिराम साहू, नागेश सिंगौर, पिंटू यादव, कामता सिंगौर (सोशल मीडिया प्रभारी) सहित भाजपा के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, अनुशासन, सेवा एवं समर्पण की भावना पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार अभियान, जनसंपर्क गतिविधियों एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में मंडल पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *