दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1961 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये नियुक्तियां आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगी।
जारी आदेश के अनुसार दुर्ग नगर निगम में 9 मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति की गई है। मनोनीत पार्षदों में मदन बढ़ई, श्रीमती चमेली साहू, अनुप मोनी, तुलसी यादव, दशरथ निर्मलकर, गौरव शर्मा, तेखन सिन्हा, कांतीलाल जैन (गोलू) एवं नरेश तेजवानी शामिल हैं।
