नगर पंचायत उतई में तीन एल्डरमैन मनोनीत…चंदू देवांगन, शशि वर्मा एवं चेतन साहू को मिली जिम्मेदारी



उतई। दुर्ग जिले की नगर पंचायत उतई में शासन द्वारा नामांकित पार्षद (एल्डरमैन) की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार चंदू देवांगन, शशि वर्मा एवं चेतन साहू को नगर पंचायत उतई का एल्डरमैन मनोनीत किया गया है।
तीनों मनोनीत एल्डरमैन की नियुक्ति पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नगर पंचायत के विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *