महान संत कबीर का संदेश आज भी प्रासंगिक…रश्मि वर्मा

रानीतराई। मानिकपुरी पनिका समाज चूलगहन परिक्षेत्र के तत्वाधान ग्राम रानीतराई में कबीर प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया।
दीप प्रज्जवलन गन्नूदास महंत के द्वारा किया गया,शोभायात्रा,चौंका आरती,भोजन भंडारा,अतिथि उद्बोधन पश्चात सामूहिक आरती के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,रश्मि भेदप्रकाश वर्मा (जनपद सदस्य पाटन)विशिष्ट अतिथि ललित कुमार मानिकपुरी जिला अध्यक्ष,विशेष अतिथि सुन्दरदास मानिकपुरी (जिला उपाध्यक्ष),रामदास मानिकपूरी(तहसील अध्यक्ष),राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,सत्यनारायण टिकरिहा (सरपंच रानीतराई),राजा ठाकुर उपसरपंच,प्रियलता महिपाल सरपंच औसर,भविष्य जैन प्रभारी ने संत कबीर की पूजा आरती कर समाज,क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि और सौहार्द की मंगलकामना किए।
जनपद सदस्य रश्मि वर्मा ने महान संत कबीर दास जी के अमृतवाणी का बखान करते हुए उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने सामाजिक मांग आहता निर्माण को माननीय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास पहुंचाने का आश्वासन दिए।
जिप दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने अपने संबोधन में कहा कि कबीर साहेब ने समाज में फैली जाति-पाति, ऊंच-नीच और अंधविश्वास का विरोध करते हुए मानवता, सद्भाव और सच्ची भक्ति का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब के उपदेश केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और नैतिक जीवन के लिए भी प्रेरणादायक हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष परदेशीदास मानिकपुरी,महामंत्री नंदूदास,गोकुलदास,संरक्षक रोहित दास, नोहरदास,द्रोपदी साहू, जीवराखन साहू, लोमस दास,दिलीप देवांगन,पुनेंद्र रघुवंशी,सुमित विश्वकर्मा कृष्णा दास,नेतराम वर्मा, केजू राम निषाद,सचिव हिम्मतदास,संयोजक अशोकदास,कोषाध्यक्ष रूपदास,गिरधरदास,अरूणदास,दयालदास,हेमंतदास, भानुदास,बहुरदास मानिकपुरी,लीना मानिकपुरी,कृति,आशा,ममता,लता मानिकपुरी सहित मानिकपूरी पनिका समाज चुलगहन परिक्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा,महिला,बुजुर्ग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *