बेन्दरी के कबड्डी खिलाड़ियों को मिली कबड्डी मैट, सांसद विजय बघेल का जताया आभार


पाटन। क्षेत्र के ग्राम बेन्दरी के कबड्डी खिलाड़ियों ने जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा के नेतृत्व में सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों ने बताया कि लंबे समय से उचित खेल मैदान और कबड्डी मैट के अभाव में अभ्यास करने में कठिनाई हो रही थी। इस समस्या को लेकर उन्होंने प्रणव शर्मा के माध्यम से सांसद विजय बघेल से कबड्डी मैट उपलब्ध कराने की मांग की थी।
खिलाड़ियों की आवश्यकता को देखते हुए सांसद विजय बघेल ने शीघ्र ही कबड्डी मैट उपलब्ध कराया। खिलाड़ियों ने कहा कि अब वे बेहतर सुविधाओं के साथ नियमित अभ्यास कर सकेंगे, जिससे भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
कबड्डी मैट मिलने पर खिलाड़ियों ने सांसद के सेक्टर-5, भिलाई स्थित निवास पहुंचकर प्रणव शर्मा के नेतृत्व में उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्राम रवेली के कबड्डी खिलाड़ियों ने भी अपने गांव के लिए कबड्डी मैट उपलब्ध कराने की मांग रखी।
इस अवसर पर प्रशांत शर्मा, ताराचंद वर्मा, रवि साहू, विद्यासागर निषाद, विमल साहू, कामेश, खोमेश्वर, हेमंत, प्रवीन, खिलेश्वर, नमन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं कबड्डी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *