“दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” के संकल्प के साथ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ


पाटन। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ अवसर पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश ‘निक्की’ भाले, सभापति केवल देवांगन, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. कठौतिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं बड़ी संख्या में नन्हें-मुन्ने बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प मजबूत हो सके।
इस दौरान “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” के संदेश के साथ सभी को नियमित रूप से पल्स पोलियो अभियान में सहभागिता निभाने के लिए जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *