भाजयुमो दरबार मोखली मंडल की नई टीम घोषित, युवाओं को मिला नई दायित्व, युवाओं में भारी उत्साह

पाटन। भाजपा की रीढ़ कही जाने वालीं यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पुष्कर साहू ने संगठन को मजबूती देने अपने नई टीम की घोषणा की।महामंत्री, उपाध्यक्ष,मंत्री एवं आईटी सेल से लेकर मीडिया व सोशल मीडिया तक नई टीम का गठन कर युवाओं को नई जिम्मेदारी दी गई।

भारतीय जनता युवा मोर्चा दरबार मोखली मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू के मार्गदर्शन तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पुष्कर साहू ने नई कार्यकारिणी का घोषणा किया।

उन्होंने ने 50 से भी अधिक युवाओं पर विश्वास जताते हुए मां भारती की सेवा एवं राष्ट्र हित में संगठन के लिए कार्य का निवेदन कर नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं दी।

संगठन की विचारधारा,कार्यसंस्कृति एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को आत्मसात करते हुए पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, मंडल महामंत्रीद्वय डॉ. सुरेश साहू , भागवत सिन्हा एवं सभी वरिष्ठ जनो ने सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *