नगरीय निकायों में एल्डरमेन नियुक्त, रायपुर निगम सहित पांच जिलों के 32 निकायों में एल्डरमैन नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थानीय निकायों में एल्डरमेन (नामित पार्षद) की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में कुल 32 निकायों के लिए एल्डरमेन नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
रायपुर नगर निगम में सर्वाधिक 11 एल्डरमेन नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा धमतरी नगर निगम में 8, जबकि विभिन्न नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में उनकी निर्धारित संख्या के अनुसार नामित पार्षदों की नियुक्ति की गई है।
सरकार द्वारा जारी सूची में विभिन्न सामाजिक वर्गों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के माध्यम से सरकार ने राजनीतिक एवं संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश की है।

एल्डरमेन रायपुर नगर निगम- रामकिंकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करभुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राघवानी, गोपाल सोना, बी. श्रीनिवास राव, अनिल सोनकर, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर, ऋषि साहू।
माना कैंप नगर पंचायत- खोकन कुंडू, अपर्णा भट्टाचार्य, मीता बाली डाली।

तिल्दा-नेवरा नगर पालिका -आरती गिलहरे, पवन कुमार अग्रवाल, अनिल नायक, सुधा चौबे, सुरेश कुमार लखवानी।

गोबरा-नवापारा नगर पालिका-कन्हैया साहू, नवल किशोर साहू, अन्नपूर्णा देवांगन, मुकुंद मेश्राम, गुलाब राव।

आरंग नगर पालिका-आनंद मूर्ति अग्रवाल, आशा वैष्णव, शंकरलाल जलक्षत्री, निर्मला साहू, सतीश सोनकर।

मंदिर हसौद नगर पालिका-राजेश वर्मा, कुमार साहनी, मीना यादव, विजय पटेल, सुतेंद्र सिंह।

अभनपुर नगर पालिका-वेद प्रकाश ठाकुर, संतोष सिन्हा, दिलीप अग्रवाल, भारती शिंदे, हेमंत तारक।
गरियाबंद नगर पालिका-सरला उइके, सेवक निषाद, गुलेश्वरी ठाकुर, रितेश यादव, योगेंद्र सिन्हा।

राजिम नगर पालिका -रामजीवन साहू, मधु नाथानी, राधेश्याम सोनी, दीनदयाल सोनकर, कपिल धीवर।

फिंगेश्वर नगर पंचायत-संतोषी श्रीवास्तव, सीमा ठाकुर, गेंदाराम मांडले।

छुरा नगर पंचायत-धर्मेंद्र चंद्राकर, सफर सचदेव, तुलाराम साहू।कोपरा नगर पंचायत-झाडूराम तारक, दिलीप वर्मा, झामन साहू।देवभोग नगर पंचायत-अमितेश अवस्थी, देवनाथ यादव, गंगाराम पाड़े।
महासमुंद नगर पालिका-हनीष बग्गा, प्रभा साहू, मधु यादव, लालविजय प्रताप सिंह देव, मोहन साहू।

बागबाहरा नगर पालिका-दुलारी चंद्राकर, सोहन साहू, मोतीलाल पुजारा, सुरेश महंती, दुर्गा वस्त्रकार।

सरायपाली नगर पालिका-डॉ. संकीर्तन प्रधान, घांसी विश्वकर्मा, रविन्द्र पंडा, मोहन शर्मा, मनोज आदित्य।

पिथौरा नगर पंचायत-सतप्रीत सलूजा, किशोर पटेल, नरेश सिंघल।बसना नगर पंचायत-मुरारी अग्रवाल, जितेंद्र कश्यप, विकास वाधवा।

तुमगांव नगर पंचायत-चैनुराम साहू, डोमार पटेल, विष्णु धीवर।
धमतरी नगर निगम-अशोक सिन्हा, प्राची सोनी, ऋतिका यादव, अरविंदर मुंडी, सीमा चौबे, दिलीप पटेल, विजय सिंह ठाकुर, भागवत यादव।

कुरूद नगर पालिका-चंद्रकुमार चंद्राकर, खिलेश्वर देवांगन, खिलावन यादव, भानु चंद्राकर, महावीर साहू।

मगरलोड नगर पंचायत-दिनेश कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार साहू, शांति देवांगन।

नगरी नगर पंचायत-प्रतिमा देवांगन, दुर्गा शंकर प्रजापति, गौरव तिवारी।

भखारा नगर पंचायत-संतोष साहू, किशोर सिंह गौर, दिनू निर्मलकर।

आमदी नगर पंचायत-आसूराम साहू, जागेश्वर साहू, किशोर कुंभकार।
बलौदाबाजार नगर पालिका-ताराचंद कनौजे, दिनेश वर्मा, तारा परवानी, नीलम सोनी, अनामिका अग्रवाल।

भाटापारा नगर पालिका-राजकुमार कामनानी, डॉ. संतोष वर्मा, रूपेश तिवारी, डॉ. मोहन बांधे, मधु सोनी।

सिमगा नगर पालिका-अभिजीत अवस्थी, परस पाठक, रुखमणी साहू, प्रशांत देवांगन, राजेश सिंह।

कसडोल नगर पंचायत-गोटीलाल साहू, राजेंद्र श्रीवास, शीला वर्मा।पलारी नगर पंचायत-नेतरंजन निर्मलकर, नूतन सेन, मंजू यादव।टुंडरा नगर पंचायत-दामोदर कर्ष, ईश्वर रात्रे, लक्ष्मी प्रसाद धीवर।
लवन नगर पंचायत-दिलीप बांधे, गायेश्वर प्रसाद साहू, चूड़ामणि सिंघम। रोहांसी नगर पंचायत-नोहर मारकंडे, जगतराम सेन, खिलेश्वरी साहू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *