डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सेलूद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धांजलि अर्पित


सेलूद। शक्ति केंद्र सेलूद में आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके विचार एवं आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का समापन उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया


कार्यक्रम में संयोजक महेश्वर बन्छोर, पूर्व सरपंच खेमिन साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष टामन साहू, पूर्व संयोजक रमेश देवांगन, बूथ अध्यक्ष अशोक यादव, पंच सुनीता ठाकुर, लक्ष्मण वर्मा, दिनेश बरहरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *