विश्व सिकल सेल दिवस पर ग्राम धौराभाठा में सिकल सेल स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

पाटन। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ. बी. कठौतिया के निर्देशानुसार ग्राम धौराभाठा में सिकल सेल स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों में सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच कर रोग की पहचान सुनिश्चित करना था।

शिविर में कुल 30 ग्रामीणों का सिकल सेल परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 2 व्यक्तियों की सोल्युबिलिटी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। संबंधित व्यक्तियों को रोग की पुष्टि हेतु आगे की आवश्यक जांच कराने तथा चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
सेक्टर पर्यवेक्षक आर एस शांडिल्य ने शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को सिकल सेल रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बताया गया कि सिकल सेल एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसकी समय पर पहचान एवं नियमित चिकित्सकीय देखभाल से रोगी सामान्य जीवन व्यतीत कर सकता है। साथ ही विवाह पूर्व एवं गर्भावस्था के दौरान जांच के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में लाभेश्वरी यदु ,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ममता चन्द्राकर ,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक तथा क्षेत्र की मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीणों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *