खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,
पाण्डुका/विकासखंड छूरा के ग्राम पंचायत अतरमरा में विगत दिनों तालाब गहरीकरण का कार्य कराया गया। जिसमें मजदूरों का मजदूरी काटे जाने से मजदूरों में भारी आक्रोश और असंतोष है।चर्चा में कुछ मजदूरों ने बताया कि मौके पर जब हम लोग काम कर रहे थे। तो उस समय इंजीनियर मैडम नहीं पहुंची और जब नहीं पहुंची तो कैसे माप कर डालें और कैसे मूल्यांकन हो गया जबकि हमें बताया रहता है कि हमारे द्वारा किए गए काम सही नहीं है तो उस हिसाब से हम लोग मान भी लेते पर हमारे गैर हाजिर में मूल्यांकन करके मजदूरी काटना पूरी तरह गलत है।

लगभग सभी मजदूरों को एक ही पैमाने में नाप दिया गया है जबकि इसमें से कई लोग इमानदारी से काम किए हैं काम देखकर दाम देते तो समझ भी आता है कि यहां हमने काम सही किया कि गलत,,,
दूसरी तरफ इसी तालाब में पचरी निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिसमें गुणवत्ता को दरकिनार किया जा रहा है एस्टीमेट के हिसाब से जैसे मापदंड होना चाहिए उसे मापदंड के हिसाब से काम नहीं हो रहा है तो जगह-जगह ढलाई किए हुए पचरी में केवल गिट्टी ही गिट्टी नजर आ रहा है ग्राम पंचायत एजेंसी होने की वजह से पूरे जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की बनती है ।पर मौके पर सरपंच उपसरपंच न सचिव दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। काम को ठेके में देकर आंख मूंदकर निश्चित हो गए ।तो वही मौके पर अगर इंजीनियर आकर काम कर रहे हैं मजदूरों को बताते हैं कि काम कैसे करना है तो शायद काम अच्छा भी होता है।

पर शायद चाहते ठेकेदारों को कम देकर काम की क्वालिटी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।और काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि इंजीनियर मैडम तो आते नहीं हम लोग के जाने के बाद ही आते होंगे तो पता नहीं इस वजह से ठेका में लिए ठेकेदार की बल्ले बल्ले है जो अपनी मनमर्जी से जैसे-जैसे काम को निपटा रहे हैं। इस प्रकार निर्माण कार्य में गुणवत्ता हीन होने की वजह से बाद में उसे प्लास्टर कर सच्चाई छुपाने के प्रयास भी किया जा रहा है मौके पर पहुंचे मीडिया के सवाल पर काम कर रहा है

मजदूरों ने अलग-अलग मापदंड बताएं जिससे साबित होता है कि सही मापदंड की जानकारी मजदूरों को नहीं है जिस वजह से कुछ भी बाते बताया जा रहे हैं बनाए गए निर्माण सामग्री में सीमेंट कम रेत गिट्टी ज्यादा नजर आ रहा था ऐसे में गुणवत्ता को लेकर अभी से सवाल उठने लगे हैं।,,,,,,,,,,,,
,,,,,वत्सला ध्रुव इंजिनियर रोजगार गारंटी छुरा,,, निरीक्षण के दौरान मै अतर मरा गई थी लोगों का कार्य के आधार पर मूल्यांकन किया गया है। वा पचरी निर्माण को मै जाकर देख लेती हु,मै जब गई थी तो ठीक काम हो रहा था।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वही इस बारे में प्रोग्राम अधिकारी रमेश कंवर जनपद पंचायत छुरा,,से पूछे जाने जाने पर बताया कि मैं इस मामले को देखवा लेता हूं । वैसे तो कार्य के दौरान जाकर मूल्यांकन करना रहता है। क्या है मामला मैं पता कर लेता हु।।।
