सांसद विजय बघेल ने किया फुटबॉल मैदान में नवनिर्मित चेंजिंग रूम का लोकार्पण


भिलाई। यूथ खेल एवं सांस्कृतिक समिति, हॉस्पिटल सेक्टर भिलाई (वार्ड क्रमांक-69) के फुटबॉल मैदान में सांसद निधि से निर्मित 5 लाख रुपये की लागत के नवीन चेंजिंग रूम का लोकार्पण एवं शिलान्यास 14 जून 2026 को दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में समिति के कोच सुमन नाथ, अध्यक्ष जयंत वर्मा, उपाध्यक्ष एस. बंगारु मोहन एवं सुनील गोसाई, सचिव राम मोहन राव, कोषाध्यक्ष गुरुदत्त देशपांडे, सहसचिव शशांक झोलदेव, संरक्षक अल्प राव तथा संस्थापक सदस्य संजीव सैमुअल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व प्रतिपक्ष नेता संजय दानी, सांसद प्रतिनिधि कामिल रॉबर्ट, जिला ओलंपिक संघ के सचिव पोखन लाल साहू, बीसीसीआई के पूर्व क्रिकेट अंपायर संतोष सोनी तथा अधिवक्ता दिलीप इंग्ले, जयंत वर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम के अंत में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं खिलाड़ियों ने चेंजिंग रूम निर्माण के लिए सांसद निधि से राशि स्वीकृत करने पर सांसद विजय बघेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी तथा खेल गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *