सुरक्षा गार्ड्स पर हमला कर 4 बदमाशों ने शराब दुकान से 10 लाख की लूट

रायपुर। जिले के आरंग थाना क्षेत्र में स्थित गुल्लू गाँव के शराब दुकान में 10 लाख की लूट हुई है।घटना को चार बदमाशों ने अंजाम दिया है, जिनके बारे में फिलहाल पुलिस को कुछ पता नही है। जांच जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरंग क्षेत्र के गुल्लू गांव स्थित शराब दुकान में गुरुवार तड़के करीब 3-4 बजे चार बदमाश यहां पहुंचे और शराब दुकान के 2 सुरक्षागार्ड्स के साथ मारपीट की। लोहे के रॉड और डंडे से जानलेवा हमला किया। मारपीट करने के बाद बदमाशों ने दोनों सुरक्षा गार्ड्स को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद लॉकर को उखाड़ लिया और अपने साथ लेकर भाग निकले। शराब दुकान के मैनेजर ने बताया कि लॉकर में करीब 10 लाख रुपए थे। अब तक की जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि बदमाश आसपास के हैं और कई दिनों की रेकी के बाद शराब की दुकान को निशाना बनाया। पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *