संगठन सृजन अभियान के तहत जामगांव आर ब्लॉक में बूथ एवं पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन

पाटन विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर संगठन सृजन के तहत बूथवार  /  पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन ग्राम केसरा, बोरेन्दा, जरवाय, खर्रा, बरबसपुर, पाहांदा, कुर्मीगुंडरा, गबदी, बेलौदी में आयोजित किया गया कांग्रेस जन प्रमुखता से उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेता युवाओं के आदर्श चैतन्य बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका जमीनी संगठन और कार्यकर्ताओं का समर्पण है। आज संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बूथ और पंचायत स्तर तक कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमेशा गांव, गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के हित में काम किया है तथा संगठन को परिवार की तरह सहेजने का कार्य किया है। हमें उनके जनसेवा और संघर्ष के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और जनता की आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया।

पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सेवा, समर्पण और जनहित की विचारधारा है। संगठन तभी मजबूत होता है जब बूथ स्तर का कार्यकर्ता सक्रिय और जागरूक हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती का आधार गांवों में रहने वाले कार्यकर्ता हैं, जो हर परिस्थिति में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि माननीय भूपेश बघेल जी ने अपने कार्यकाल में किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनकी बदौलत कांग्रेस की जड़ें जनता के बीच और मजबूत हुई हैं। संगठन सृजन अभियान आने वाले समय में कांग्रेस को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी शक्ति के बल पर जनता का विश्वास निरंतर बढ़ता रहेगा।
श्री वर्मा ने – सभी कांग्रेसजनों से आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती ही जनता के विश्वास को और मजबूत करेगी।

विधायक प्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास त्याग, संघर्ष और जनसेवा का इतिहास रहा है। संगठन सृजन अभियान केवल पदाधिकारियों के चयन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं के सम्मान एवं अधिकारों के लिए जो कार्य हुए, वे आज भी जनता के बीच चर्चा का विषय हैं।
श्री साहू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के सुख-दुख में सहभागी बनें और कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं।

जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बूथ ही चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन का आधार होता है। उन्होंने कहा कि जामगांव आर ब्लॉक में संगठन सृजन अभियान के माध्यम से प्रत्येक पंचायत और बूथ पर सक्रिय टीम तैयार की जा रही है, जिससे कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष द्वय भूपेंद्र बघेल, सोहन जोशी, कौशल चंद्राकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ईश्वर शर्मा महामंत्री, देवकुमार निषाद उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, मनीष वर्मा, मनोज वर्मा, टिकेंद्र साहू, डा ईश्वर निषाद सरपंच, हितेश्वर ठाकुर प्रतिनिधि जिप, नंदिनी साहू पूर्व जनपद सदस्य, कमलेश नेताम, डा डी आर शर्मा, युगलकिशोर आडिल, विष्णु चंद्राकर, परमानंद साहू, डॉ नोहर साहू, मनोज यादव, मनहरण सिन्हा, गुहा सिन्हा, माधो सिन्हा, नरेश सिन्हा, डा पवन निर्मल, नीलकंठ साहू, सागर सिन्हा, लक्की सिन्हा, कुलेश्वर ठाकुर, इंद्रेश्वर सिन्हा, चोवा सिन्हा, मनहरण सिन्हा, डा बसंत साहू, नंदकुमार साहू,  बीरेंद्र साहू, भीखम पटेल, देवलाल पटेल, डीकेश साहू, शिवचरण चतुर्वेदी, रामाधार वर्मा, दशरू ठाकुर, नत्थू, लुल्ली चक्रधारी, डेविड चंद्राकर, विजय साहू, सहित कांग्रेस जन, महिला कांग्रेस  युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से बैठक में उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *