खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,✍️✍️
राजिम/ जिला प्रशासन में एक बार फिर बहुत बड़ा भंडाफोड़ होने वाला है।इस बार यह खुलासा एक कलेक्टर लेबल से जुड़े एक बड़े अधिकारी का है ।जो गरियाबंद जिला प्रशासन के बड़े पद पर पदस्थ है। और बीते 2 वर्ष से सहायक ग्रेड 3,वाहन चालक, चपरासी जैसे विभिन्न भर्तियां में नौकरी लगाने के नाम पर ,लगभग 6 करोड़ से अधिक की राशि ठगी कर हड़पने का काम किया है।जिसमें गरियाबंद जिले के फिंगेस्वर ब्लॉक के कई ग्रामों के लगभग 40 युवक युवतियां सहित धमतरी,महासमुंद जैसे अन्य जिला के युवा बेरोजगार शामिल है।
,,,,,,,, पहले इन युवकों को जिले के कुछ विभागों में रिक्त पद पर भर्ती प्रक्रिया वा सरकारी वेकेंसी दिखाया गया उस एवज में हर किसी से अलग अलग पद के हिसाब से 5 लाख से लेकर 8 लाख रूपये तक इन 70 बेरोजगार युवकों से नगदी में लिया गया।

,,,,,,,,,,इस अधिकारी ने अपने पुराने साथियों में से एक मुंगेली के किसी दलाल के माध्यम से गरियाबंद जिले में अन्य और दलाल को खड़ा किया जो स्थानीय था। और जो इन बेरोजगार लोगों को जिले मे कलेक्ट्रेट परिसर अंतर्गत विभिन्न विभागों में नौकरी लगाने का बड़े बड़े सपने दिखा कर फसाया और मोटी रकम वसूली किया,जो सीधे अधिकारी के टेबल तक पहुंचा।
,,,,,,,,,,, पैसे देकर बेरोजगार हुए बर्बाद अब घर में हो रहे रोज झगड़े,,,,इन बेरोजगार युवाओं में से कुछ ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेची ,तो किसी ने बीबी के गहने बेचे,तो किसी ने घर जमीन गिरवी रखा तो कई ब्याज पर साहूकार से पैसे उठाए। अब साहूकारों से लिए पैसे नहीं पटा पाने के कारण अब इनके घरों में झगड़े बढ़ गए है।
,,,,,,,,,,,समय पर नौकरी न लगाने वा पैसा वापस नहीं होने से घरों में बढ़े विवाद वा झगड़े ,कुछ युवकों ने मीडिया को बताया कि मेरी तो बीबी मुझे छोड़कर चली गई कारण नौकरी नहीं लगा तो घर में आय दिन लड़ाई झगड़ा होने लगा इस कारण मेरा परिवार बिखर गया,एक दूसरे ने युवक ने बताया की रोज रोज के परिवार वालों ताने सुनकर मैने कीटनाशक पी लिया था,मुश्किल से परिवार वालों ने फिर जान बचाया, इस प्रकार अन्य सभी युवक जो इस ठगी का शिकार हुए हैं, सभी के घरों में इस तरह की कई कहानी है। जो रोज पैसा वापसी को लेकर झगड़े हो रहा है। साथ ही इन 70 परिवारों का बददुआ भी इन लोगों को लग रहा है जो इनको रोज कोश रहे हैं।

,,,,, जिले के इस बड़े अधिकारी का पुराना मामला भी रोचक है।जिसमें विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों को अपने चहेते को टेंडर देना।फर्जी निर्माण कार्य करवा कर पैसे आहरण करना , अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि में भी गड़बड़ी करना।सहित पूर्व में जिले के सैकड़ों,पुरुषों वा महिलाओं से चतुर्थ वर्ग के चौकीदार ,चपरासी जैसे अन्य भर्तीयो में पैसे लेने का जैसे कई मामला है।
,,,,,,,बेरोजगार युवक करेंगे एक साथ शिकायत,ठगी के शिकार हुए अधिकतर युवकों ने अब इस बड़े अधिकारी के नेटवर्क के खिलाफ शिकायत करने का मन बना लिया है। और इन युवकों के पास इन ठगो के साथ हुए बात का काल रिकॉर्ड,व्हाट्सएप चैट ,मैसेज चैट जैसे अन्य सबूत मौजूद है।जिसके आधार पर अब ये सभी एक साथ शिकायत की तैयारी कर रहे हैं।और नेता प्रतिपक्ष सहित बड़े कांग्रेस के नेताओं के साथ मिलकर कुछ बड़ा करने वाले है।
