,,खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,✍️✍️
पाण्डुका/पांडुका अंचल के किसानों शनिवार लगभग 10 बजे अपने 6 बिंदुओं की मांग को लेकर चारों धाम चौक पाण्डुका में चक्का जाम किया किसानों की।प्रमुख मांगो में, 1 क्षेत्र के सभी सहकारी समितियां में खाद्य की पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए 2 किसानों को समय पर उचित मूल्य पर खाद वितरण किया जाए।3 खाद के कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। 4 किसानों को खाद प्राप्त करने हेतु सरल एवं पारदर्शी व्यवस्था किया जाए।5 जरूरतमंद किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद उपलब्ध कराया जाए। 6 खाद संकट को दूर करने होते विशेष आपूर्ति अभियान चलाए जाए, इस तरह इन 6 मांगो को लेकर अंचल के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम पर यह ज्ञापन नायब तहसीलदार छुरा को सौंपा गया जिस पर नायब तहसीलदार छुरा डोनश्वर साहू ने किसानों का आवेदन स्वीकार करते हुय 7 दिनों की मोहलत मांगे और कलेक्टर गरियाबंद को जानकारी देने की बात कही है।

साथ ही कलेक्टर गरियाबंद, जिला कृषि अधिकारी संबंधी सहकारी समिति आदि सूचना प्रेषित किया गया है । 2 घंटे तक जाम इस चक्का जाम में सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई थी। किसानों के तेवर गरम थे ।सड़क के दोनों ओर गाड़िया खड़ी थी लोग हलकान और परेशान होते रहे 2 घंटे बाद जब चक्का जाम खुला तब आम राहगीरों ने राहत की सांस ली बता दे आंचल के किसान इन दिनों खाद्य संकट को लेकर किसानों में आक्रोश है और प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का पुतला दहन,सहित जिला कलेक्टर गरियाबंद की घेराव की चेतावनी दी है। साथ ही धमतरी जिला में पर्याप्त मात्र में खाद मिल रहा है जबकि गरियाबंद में खाद की किल्लत क्यों है।पाण्डुका अंचल के सैकड़ों किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर इस चक्क जाम समर्थन किया।
