कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित की लड़ाई के लिए रहे तैयार…चैतन्य बघेल 

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत गांव गांव में बूथ गठन जारी!

पाटन।प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा संगठन सृजन के तहत बूथ एवं पंचायत कमेटी की महत्वपूर्व बैठक तेलीगुंडरा,भंसूली,डंगनिया, खम्हरिया में आयोजित किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से आईसीसी महासचिव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने संगठन सृजन के तहत हमारे वरिष्ठों,युवाओं,महिलाओं में सामंजस्य स्थापित करते हुए सभी की सहभागिता कांग्रेस पार्टी के लिए सुनिश्चित करना है।जनहित मुद्दों की लड़ाई में हमेशा अग्रसर रहे।भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है।महंगाई चरम सीमा पर है,किसान,मजदूर,युवा,महिलाएं सहित सभी वर्ग कुशासन का दंश झेल रही है।हमें सबके हित की लड़ाई में साथ देना है।


पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं एकजुट होकर काम करें।आपसी मतभेद को भूल कर कांग्रेस पार्टी एवं जननेता भूपेश बघेल के लिए काम करें तभी भाजपा के निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,जनपद सदस्य दिनेश साहू,मंडल अध्यक्ष अजय सिंगौर ने भी संगठन को मजबूती देने के लिए विचार साझा किए।
बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी मनीष पटेल ने किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार,मंडल अध्यक्ष अजय सिंगौर,जनपद सदस्य दिनेश साहू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर,भेदप्रकाश वर्मा,जनार्दन सेन जिला कांग्रेस,डा हेमंत साहू महामंत्री,दिनेश साहू,डा के के साहू,किशोर साहू,सोहन वर्मा,उत्तम साहू,महेश साहू,दानीराम तारक,सुंदर साहू,बिसहत निर्मल,गोपाल साहू,सदाराम बंजारे,रामचरण साहू,जगदीश साहू,देवेंद्र मंडल,हेमलाल साहू,भुवन यादव,बिट्टू निर्मल,महिप साहू,यशवंत साहू,टीका साहू,टिकेश्वरी साहू,सुनीति ठाकुर,सतीश साहू,अमित साहू,गिरवर तारक,परस यादव,जालम साहू,अनूप साहू,बल्लू साहू,नोहर देवांगन,हरिश्चंद्र यादव,लच्छू साहू,कामता साहू सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *