रानीतराई। ग्राम निपानी के युवा निखिल पिता धनश्याम सिन्हा और साहिल पिता टेकराम साहू का भारतीय सेना की अग्निवीर में चयन होने पर पूरे गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने बताया कि निखिल सिन्हा एवं साहिल साहू ने कठिन मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेगी। इस खुशी के अवसर पर ग्राम निपानी में उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।आज दुर्ग जिप के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू,जनपद सदस्य दिनेश साहू,निपानी सरपंच राजेश ठाकुर ने दोनों वीर सपूतों का आत्मीय अभिनंदन कर स्वागत एवं सम्मान किए।उन्होंने भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए ग्राम के युवाओं की देश भक्ति,त्याग,सेवा, समर्पण भाव के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर संतोष सिंह ठाकुर,कलीम खान,धनीराम सिन्हा,राहुल रघुवंशी,दिनेश सिन्हा,रामनाथ सिन्हा,अनिल सिन्हा,ऐश्वर्य ठाकुर,मूलचंद सिन्हा,बसंत साहू,संजय सिन्हा,दिलीप सिन्हा,गौरव सिन्हा,भोज रघुवंशी,गणेश साहू,पुलस्य साहू,दुकालू निषाद एवं ग्रामवासियों ने दोनों वीर सपूतों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
