छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना के साथ दिया श्रद्धांजलि

  • सामाजिक ,आध्यात्मिक , राजनीतिक जगत के साथ मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति -रमशिला दयाराम साहू

पाटन। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रूप नारायण सिन्हा का आकस्मिक निधन की खबर से हम सब बहुत दुखी है। उनका जाना सामाजिक,सांस्कृतिक,आध्यात्मिक, राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है साथ ही आदरणीय रूपनारायण सिन्हा का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति है। सिन्हा जी मेरे बड़े भाई की तरह मेरे से पारिवारिक संबंध रहा। हमेशा मुझे अपनी बहन की तरह स्नेह प्रदान करते रहे। उक्त बाते पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने कहते हुए उनके जीवनकाल के अनेकों कार्यों ,बातों को यादकर भाव विभोर होते कही की भैया सिन्हा जी सरल व्यक्तित्व ,अनुशासित जीवन और संगठन क्षमता के धनी थे राष्ट्रसेवा एवं समाजहित के प्रति उसका समर्पण सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा ।
रूपनारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन पर पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सिन्हा जी का जीवन अनुशासित जीवन रहा है वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहेंगे उन्होंने विश्व हिंदू परिषद में संगठन मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक,सांस्कृतिक, और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया था उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका असमय आकस्मिक जाना सामाजिक व आध्यात्मिक ,राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *