विक्रम कुमार नागेश….
देवभोग। गरियाबंद जिला के देवभोग से ग्राम पंचायत बरबहाली जोरा बंदियापारा में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम प्रहलाद पाथर पिता अभिराम पाथर बताया जा रहा है मृतक ने किस वजह से फांसी लगाई इसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। देवभोग पुलिस मर्ग कायम कर घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
