? विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
गरियाबंद.देवभोग में बीती रात तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों मरीज एक्सिस बैंक के कर्मचारी बताया जा रहे हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। देवभोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए सैम्पल लिए गए थे।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्ने ने जानकारी देते हुए बताया कि देवभोग एक्सिस बैंक के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट जांच में पॉजिटिव आयी है। देवभोग अस्पताल में ही सैम्पल जांच की गई थी। जिनकी देर रात रिपोर्ट सामने आई है।
वही बैंक कर्मियों के संक्रमित होने से शहर में हड़कंप मच गया। अब स्वास्थ्य विभाग बैंक कर्मियों के सम्पर्क में आये लोगो की जानकारी जुटाकर उनकी जांच करने की तैयारी कर रही है।
