बेलौदी के डायरिया पीड़ित मरीजों का भी जाना हालचाल
पाटन। ग्राम कुम्हली में आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए युवक से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को सेलूद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उपचाररत युवक का हालचाल जाना और डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार ग्राम कुम्हली निवासी सुनील यादव (23 वर्ष) शुक्रवार सुबह नहर के पास मौजूद था। इसी दौरान तेज गर्जना और बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर पर चोट आई है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल युवक को तत्काल सेलूद अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्पताल पहुंचकर युवक एवं उसके परिजनों से मुलाकात की साथ ही ग्राम बेलौदी में डायरिया से प्रभावित मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ की जानकारी लिया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सेलूद सरपंच खिलेश बबलू मार्कण्डेय,विष्णु चंद्राकर,रवि पटेल भी मौजूद रहे।
