पाटन। प्रोन्नत शासकीय प्राथमिक शाला भाटापारा सेलूद के मेधावी छात्र रुद्रांश यादव का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, बोरई में अध्ययन हेतु हुआ है। रुद्रांश के इस चयन से परिवार में खुशी का माहौल है।
रुद्रांश के पिता परमानंद यादव एवं माता पूर्णिमा यादव ने बताया कि रुद्रांश शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई और खेलकूद में हमेशा आगे रहा है। उन्होंने कहा कि बिना किसी ट्यूशन के अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर रुद्रांश ने यह सफलता हासिल की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।
रुद्रांश की इस उपलब्धि पर कोसरिया यादव समाज सेलूद के अध्यक्ष नेतराम यादव, उपाध्यक्ष ललित यादव, जितेंद्र यादव, डोमेंद्र यादव, नीरज यादव, दिलीप यादव, सर्किल महिला उपाध्यक्ष अनिता यादव, ऊषा यादव एवं लक्षणी यादव ने रुद्रांश को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए हार्दिक बधाई दी। समाजजनों ने कहा कि रुद्रांश की यह सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित हुए रुद्रांश यादव, समाजजनों ने दी बधाई
