सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर परसदा में

  • कुल 89 आवेदन मिले

विक्रम शाह ठाकुर

कुम्हारी। सुशासन तिहार के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा के राजीव भवन में संम्पन्न हुआ जिसमें वार्ड क्रमांक 13 और 16 में निवासरत लोगों ने अपनी मांग एवं शिकायत आवेदन के माध्यम से विभिन्न विभागों को दी। शिविर में राशन कार्ड, लोक निर्माण विभाग, जल विभाग, आधार कार्ड, निशुल्क ई केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन शाखा में जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र, बिजली विभाग, श्रम विभाग पुलिस विभाग द्वारा’आपकी जन मित्र’ नशा, साइबर, यातायात जैसे समस्याओं का निराकरण हेतु आवेदन लिया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चियों को सेनेटरी पैड तथा पोषण आहार का वितरण किया गया साथ ही नवीन राशन कार्ड का वितरण भी किया गया। शिविर में सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा बारी-बारी से मंच में आकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए आवेदन कैसे करना हैं तथा क्या-क्या दस्तावेज की आवश्यकता है इस बात की जानकारी दी। शिविर प्रातः 09 बजे से शाम 04 बजे तक चला। उक्त शिविर में विभिन्न विभागों के कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे मांग को लेकर 63 एवं शिकायत के 26 आवेदन शामिल हैं जिनमे सबसे अधिक मांगों में राशन कार्ड के 18 एवं लोक निर्माण के 18 मांग शामिल हैं वहीं शिकायतों में सबसे अधिक लोक निर्माण विभाग के 9 एवं खाद्य विभाग के 7 आवेदन प्राप्त हुए। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति मीना वर्मा ने सम्बंधित विभाग को तत्काल समस्याओं को निराकरण करने का आदेश दिया उन्होंने कहा कि शिविर के आयोजन का उद्देश्य ही यही है कि लोगों की मांगों और शिकायतों का शीघ्र से शीघ्र निवारण हो। इस शिविर में मुख्य रूप से एसडीएम महेश सिंह राजपूत नायब तहसीलदार कुंदन शर्मा , मुख्य नगरपालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर, इंजीनियर अतुल सिंह, पीआईसी मेंबर अश्वनी देशलहरे, उमाकांत साहू, वार्ड 13 परसदा के पार्षद डिकेंद्र साहू, पार्षद ओंकार मार्कण्डेय, सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव, सुजीत यादव एवं सूरज यादव सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *