उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पाटन को दी 9 करोड़ 95 लाख के विकास कार्यों की सौगात

पाटन। नगर पंचायत पाटन के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय जुड़ गया। नया बस स्टैण्ड बाजार परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अरुण साव उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कुल 9 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर का अवलोकन किया। शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरुण साव ने कहा कि पिछली सरकार के समय नगर निगमों में भी इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन नहीं हो पाता था। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज नगर पंचायत पाटन को 9 करोड़ 95 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है।उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद पिछले दो वर्षों में पाटन नगर को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 85 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है।अरुण साव ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में महापौरों को विकास कार्यों के लिए राशि की मांग करने सांसदों के पास जाना पड़ता था। उन्होंने यह भी बताया कि पिछली स्वच्छता सर्वेक्षण में सात निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था, जिसमें पाटन भी शामिल रहा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में 26 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृतियां दी गई हैं और किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा सरकार निभा रही है। साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान अरुण साव ने नगर पंचायत पाटन के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि अरुण साव जब प्रदेश अध्यक्ष थे, तब उनके साथ सांसद के रूप में मिलकर काम करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि 2023 के चुनाव में अरुण साव की भूमिका सबसे अहम रही और उनके नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा का परचम लहराया।उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के मामले में पिछड़ गया था, लेकिन पुनः भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मोतीपुर से फुण्डा तक सड़क चौड़ीकरण की मांग भी रखी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेन्द्र वर्मा प्रदेश मंत्री, भाजपा, सुरेन्द्र कौशिक जिला भाजपा अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर सहित अन्य मंच में उपस्थित रहे। मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के हितग्राहियों को भवन निर्माण अनुमति अनुज्ञा पत्र सौंपा गया। स्वागत भाषण नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने दिया। मंच संचालन प्रवीण मडरिया ने किया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा और अतिथियों एवं आमजनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निशा योगेश सोनी, सभापति केवलचंद देवांगन,दिलीप साहू, हर्षा लोकमणि चंद्राकर, नेहा बाबा वर्मा, कमलेश साहू,चंद्रिका साहू,खेमलाल साहू,दिव्या कलिहारी, ज्योति प्रकाश साहू,देवेंद्र ठाकुर,जीतू निर्मलकर, चंद्रप्रकाश देवांगन, भुनेश्वर साहू, अन्नपूर्णा पटेल, संगीता धुरंधर,राजू रुपेंद्र साहू,खेमीन साहू,उनिका वर्मा, अमित हिरवानी, चित्रसेन कलिहारी अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *