भिलाई-3।आज नगर निगम भिलाई 3 चरोदा के अंतर्गत थाना भिलाई 3 एंव सिरसा कला वार्ड मे कोविड जांच शिविर लगाकर रैंडम सैम्पलिंग कराया गया। शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा के प्रभारी सैय्यद असलम ने बताया कि पुलिस विभाग के 17अधिकारी कर्मचारियों को ट्रू नाट जांच किया गया जिसकी रिपोर्ट दो दिन बाद आऐगी। सिरसा कला वार्ड मे एक संकमित मरीज के परिजनों को सैम्पलिंग लेने टीम ने 19 सैम्पलिंग लिए जिसमें उसके परिवार के सभी 7 सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक मितानिन जो दो दिन से बुखार से पीडित थी उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है । सिरसा मे सभी सैम्पल एंटिजन टेस्ट से किये गए थे।
डा पीयम सिह ने बताया कि नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरोदा मे आज एंटिजन टेस्ट मे एक ही परिवार के 5 सदस्यों को पाजिटिव आने पर कंचादूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डा कीर्ति तिर्की चिकित्सा अधिकारी ने बताया इनके परिवार के अन्य सदस्यों का कल जाचं करेगे । वही उरला वार्ड से एक व्यक्ति ने एम्स मे जांच कराई है उसकी रिपोर्ट पाजिटिव है । दक्षिण वसुंधरा नगर ओर पदुमनगर मे भी आज एक एक ओर पाजिटिव केस मिले। सभी को उपचार हेतु कोविड 19 केयर हास्पिटल मे भर्ती कराया गया है । शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा के प्रभारी सैय्यद असलम व निगम स्वास्थ्य अधिकारी अशवनी चंद्राकर ने बताया कि लाकडाउन के बाद लोग नियमों के तरफ बेपरवाही बरत रहे है। व्यक्ति गत दूरी ओर मास्क को पहहने से बेपरवाह हो रहे है। बिना वजह घुमने ओर भीडभाड वाली जगहों मे जा रहे है। डा कीर्ति ने कहा मौसम मे बदलाव है वायरल सर्दी खांसी बुखार होगी सर्तकता जरूर बरतें। आज टीम मे डा पीयम सिह डा जितेश सोनी,डा अर्चना, डा कीर्ति तिर्की ,हेल्थ एजुकेटर सैय्यद असलम लैबटैक्निशियन आलिया खातून ,भास्कर कोटराने, देवेंद्र राजपूत संध्या वर्मा ओर अनिल सिंह उपस्थित रहे थे।
