सेलूद में श्रमिक दिवस पर मजदूरों का सम्मान, बोरे-बासी खा कर मनाया मजदूर दिवस

पाटन। ग्राम सेलूद में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 मई को श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मजदूरों के सम्मान में किया गया, जहां उनके योगदान को याद करते हुए विशेष सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
ग्राम पंचायत सेलुद के युवा सरपंच खिलेश मारकंडे ने कहा कि “देश के नव सृजन और नव निर्माण में मजदूरों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। देश के हर निर्माण कार्य में मजदूरों की भूमिका अहम है।” उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पारंपरिक खान-पान को बढ़ावा देने की बात भी कही।
इस अवसर पर सेलुद कांग्रेस मंडल के पदाधिकारियों ने मजदूरों के साथ मिलकर पारंपरिक बोरे-बासी का सेवन किया और उनके श्रम के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में उपस्थित मजदूरों को गमछा और नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती जयश्री वर्मा ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ होते हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है।
इस दौरान जयश्री वर्मा, अश्वनी साहू, खिलेश मारकंडे, जवाहर वर्मा, संजय यादव, नरेश श्रीवास, मन्नू यदु, विश्वनाथ यादव, प्रेमलाल साहू, देव ठाकुर, लेखराम साहू, हल्लू यादव, रोहित शिवारे, कन्हैया साहू, भागवत, भागीरथी शिवारे, केशवदास, कुमार ठाकुर, पूर्णिमा साहू, सोहद्रा, अनीता निषाद, रोहणी साहू, कृष्णा, मीना कुर्रे, उमा, लक्षनी, रुखमणी सेन, रुखमणी यादव, रैनी, बिंदा वर्मा, फाग्नी, फुलेसर, तामेश्वरी, उर्वशी, दुलारी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *