दुर्ग। थाना उतई पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से बिल्डिंग मटेरियल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को नेवई बस्ती निवासी दीनानाथ प्रजापति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उमरपोटी स्थित उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 10 बोरी सीमेंट, 3 बंडल लोहे की रॉड और 1 बोरी केबल वायर चोरी कर ली गई।
मामले में थाना उतई में अपराध क्रमांक 222/2026 धारा 331(5), 305(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की लोहे की सामग्री बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम ओम प्रकाश तारम (20 वर्ष) एवं रोहित यादव (20 वर्ष), दोनों निवासी नेवई भाटा हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
🔹 पुलिस अपील:
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
निर्माणाधीन मकान से बिल्डिंग मटेरियल चोरी, उतई पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार
