दसपुर। ग्राम मोहपुर के शीतला मंदिर के प्रागंण मे शनिवार को ग्राम के सुख शांति के लिए शीतला मंदिर के पुजारी के द्वारा तेल हल्दी रवानगी कार्यक्रम का समापन किया गया। ग्राम के गणमान्य नागरिको के द्वारा गांव के परंपरा अनुसार गांव के सभी घरो से महुआ पान का दोना बनाकर उसमें तेल हल्दी डालकर गांव के सीमा के उसपार तेल हल्दी को सौनाही के रूप में निकाला गया यह परंपरा गांव के मान्यता अनुसार किसी भी प्रकार के दुःख दरिद्र महामारी जैसे हवा से फैलने वाले या किसी संक्रमण से गांव को सुरक्षित रखने के लिए यह विधि परंपरा अनुसार प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी सम्पन्न किया गया । मोहपुर के तुकाराम नेताम, संदीप मंडावी, ईश्वर वट्टी, सोमेश मंडावी ने बताया कि यह तेल हल्दी एक गांव से दूसरे गांव होते-होते केश्काल घाट के भंगाराम माई तक यह रवानगी पहुंचाया जाता है । तेल हल्दी रवानगी समापन कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम प्रमुख गोविंद राम वट्टी गायता, नारद मंडावी ग्राम पटेल, गिरवर मंडावी उपसरपंच, नरेश भास्कर सरपंच पति, मानसिंह नेताम देव समिति अध्यक्ष, लक्खू राम वट्टी वनसमिति अध्यक्ष, राकेश मंडावी ग्राम कोटवार, डॉ तोरण दसपुर, बालाराम भास्कर, छन्नू राम मंडावी, कमल राम पोया, नारायण वट्टी, जग्गे वट्टी मांझी, सुमेश मंडावी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे ।
