सामूहिक विवाह से घटता है आर्थिक बोझ, बढ़ती है सामाजिक समरसता : भूपेश बघेल

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में जामगांव आर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरर में 25 एवं 26 अप्रैल को दो दिवसीय भव्य कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा की 1010 दीपों से सजी भव्य महाआरती के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में श्रद्धा और उत्साह का संचार हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि भूपेश बघेल ने सामूहिक आदर्श विवाह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं। इससे न केवल परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होता है, बल्कि सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में नई-नई विकृतियां उभर रही हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि साहू समाज ने अपनी दान राशि से विभिन्न गांवों में भवन निर्माण कर एकता और सहयोग की मिसाल पेश की है। साथ ही ग्राम पंचायत की मांग पर पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति देने का आश्वासन भी दिया।
विशिष्ट अतिथि ताम्रध्वज साहू ने कहा कि समाज में हाल ही में स्थानीय से लेकर प्रदेश स्तर तक चुनाव संपन्न हुए हैं। ऐसे में पदाधिकारियों को घमंड और अहंकार से दूर रहकर विनम्रता के साथ कार्य करना चाहिए तथा अधिक से अधिक लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज की बुराइयों को दूर करना है और वर्तमान में प्री-वेडिंग जैसे नए चलन भी सामाजिक विकृति के रूप में उभर रहे हैं।
प्रदेश महासचिव राजेश साहू ने कहा कि न्याय प्रकोष्ठ की बैठकों में अंतरजातीय प्रकरणों की संख्या बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सभ्यता को बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा कि समाज की योजनाओं को प्रत्येक इकाई तक पहुंचाना पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल संख्या बल से नहीं, बल्कि गुणवत्ता से समाज मजबूत होता है।

मौके मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कृष्णा साहू, दिलीप साहू, यतीश साहू, जिला महासचिव अश्वनी साहू, तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू,गंगादीन साहू, दुलेश्वर साहू, चंद्रिका साहू, कमलेश साहू, किशन हिरवानी, पारखत साहू, रामनारायण साहू,गायत्री साहू, टेसराम साहू,सुरेन्द्र साहू, डॉ सुरेश साहू, नारद साहू, रूपचंद्र साहू,रामाधार साहू, मूलचंद साहू, मधुकांता साहू,सरिता साहू, कामता साहू, गोपेश साहू, अर्जुन साहू, शुकदेव साहू, अंगेश्वर साहू,त्रिवेणी साहू,भानुप्रिया साहू, राजू रुपेंद्र साहू, दामिनी साहू, कुलेश्वर साहू, कौशल्या साहू, छबिराम साहू,संतोष साहू, बेनीराम साहू,शुकदेव साहू,आरती साहू, परमानंद साहू, लता साहू, खूनेश्वरी साहू, डीजेंद्र साहू, जयप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *