पाटन। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 26 अप्रैल को पाटन क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जारी आधिकारिक प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर बाद दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) तहसील पाटन पहुंचेंग। जहां वे तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर लगभग 2:15 बजे ग्राम भरर पहुंचेंगे। यहां वे सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए समाजजनों को संबोधित करेंगे और सामूहिक विवाह में शामिल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।
प्रशासन द्वारा दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज पाटन दौरा, भरर में साहू समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल
