पाटन में अवैध मुरम खनन के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन


पाटन। नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध मुरम खनन के विरोध में आज नगर कांग्रेस कमेटी पाटन के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, छाया पार्षद, विधायक प्रतिनिधि एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि शासकीय भूमि से लगातार अवैध रूप से मुरम का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे शासन को राजस्व की हानि हो रही है तथा पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *