भिलाई नगर/रिसाली। तहसील साहू संघ रिसाली, भिलाई नगर द्वारा समाज रत्न डॉ. मनराखन लाल साहू की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राधेश्याम साहू (पूर्व महामंत्री, जिला साहू संघ दुर्ग) एवं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में खिलावन साहू (पूर्व जिला अध्यक्ष, दुर्ग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कामता साहू (तहसील साहू संघ रिसाली) द्वारा की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. मनराखन लाल साहू के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 1971 से भक्त माता कर्मा की खोज हेतु मध्यप्रदेश के झांसी तक जाकर उनकी जीवनी के अध्ययन एवं प्रचार-प्रसार का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके प्रयासों से भक्त माता कर्मा को समाज की अधिष्ठात्री देवी के रूप में स्थापित करने में उल्लेखनीय सफलता मिली।

वक्ताओं ने उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व, समाज सेवा, संगठन क्षमता एवं समाज में जागरूकता लाने के प्रयासों को विस्तार से रेखांकित किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में तहसील साहू संघ रिसाली के संरक्षकगण एवं पदाधिकारी— दलजीत साहू, मोहन गजेन्द्र, रविशंकर साहू, ओमप्रकाश साहू (उपाध्यक्ष), कौशल चौधरी (संगठन सचिव), तुलाराम साहू (कोषाध्यक्ष), संध्या साहू (उपाध्यक्ष), तारिणी साहू (संगठन सचिव) सहित इकाई अध्यक्षगण डॉ. कल्याण साहू, नीलेश्वर साहू, रेखराम साहू एवं महिला प्रकोष्ठ की सरोज साहू, ओमप्रभा साहू, कविता साहू, ऊष्मा साहू तथा अतिथि इन्दु साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ. साहू के परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी धर्मपत्नी उदिया साहू, पुत्र डॉ. मेघेश साहू, उन्मेश साहू, निश्चय साहू, पुत्रवधू सुधा साहू एवं अन्य परिजन उपस्थित रहे। सभी को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठजनों में लक्ष्मण साहू, डोमन साहू, पंचराम साहू, धनाजीत साहू, रामचरण साहू, घनश्याम साहू, पालूराम साहू, सुरेश साहू, पुनाराम कलिहारी, थंगेश्वर साहू, हर्ष कुमार साहू तथा साहू मित्र सभा सुपेला के अध्यक्ष खेदराम साहू एवं जिला साहू संघ भिलाई नगर के उपाध्यक्ष सेवाराम साहू सहित विभिन्न इकाइयों, तहसील एवं जिला साहू संघ के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन रोमलाल साहू एवं तुलाराम साहू द्वारा किया गया तथा अंत में तुलाराम साहू ने आभार प्रदर्शन किया।
