कलेक्टर ने किया गढ़कलेवा स्थल का निरीक्षण


कांकेर। कलेक्टर के.एल. चौहान ने नया बस स्टैण्ड कांकेर में गढ़कलेवा का स्थापना किया जाएगा, जिसमें ठेठर, खुरमी, अरसा, फरा, बड़ा, सोहारी, भजिया, चिला रोटी, मड़िया पेज सहित अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजन मिलेगा। गढ़कलेवा का संचालन महिला स्व-सहायता समूहों के द्वारा की जाएगी। गढ़कलेवा के स्थापना को गति प्रदान करने के लिए कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने आज अधिकारियों के साथ कार्य स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के समय आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त विवेक दलेला, एसडीएम कांकेर उमाशंकर बंदे, नगरपालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. कल्पना धु्रव, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.एस. मिश्रा, आकांक्षी जिला फेलो अंकित पिंगले उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *