छुरा थाना के स्पंदन कार्यक्रम में पुलिस जवानों की समस्या सुनी गई,,छवि सुधारने लिया गया सुझाव,

छुरा– थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेश जगत द्वारा पुलिस अधीक्षक गरियाबंद भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पुलिस संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में स्पंदन कार्यक्रम का आयोजन थाना छुरा के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का बैठक लेकर उनकी समस्याओं को सुना तथा समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर उनका उचित निराकरण करने की बात कही साथ ही ड्यूटी के दौरान जनता और पुलिस के बीच समन्वय तथा पुलिस की छवि को कैसे बेहतर बनाया जा सके इस पर चर्चा करते हुए जवानों को मानसिक तनाव से दूर रहने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी द्वारा छुरा नगर में तथा क्षेत्र में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने व सावधानियां बरतने कहा गया तथा जवानों से जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने प्रेरित किया गया , इस अवसर पर सहायक उपनिरीक्षक कालूराम दीवान, श्रवण विश्वकर्मा ,प्रधान आरक्षक हीरालाल चंद्राकर, अखिलेश्वर कश्यप ,धनेश्वर ध्रुव, भगत सिंह ,आरक्षक डी केश्वर सोनी, पुष्पेंद्र साहू ,शिवदयाल नागेश ,जोहन आदित्य,
ओम प्रकाश कोरराम, दिनेश मरावी, सूर्यकांत राय, मोहित सुरेंद्र, हरिहर साहू ,हुकुम नेताम रेवाराम ध्रुव ,राजेंद्र गायकवाड, नगर सैनिक जमील खान, कोमल सिन्हा , हरि सिंह कंवर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *