जनपद पंचायत पाटन की बैठक आज भारी हंगामेदार होने के आसार….कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य जनहित मुद्दों में सदन को घेरने की तैयारी में

पाटन।जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा बार बार स्थगित होने के बाद आज 30 मार्च को बैठक आयोजित किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी जनपद सदस्य भारी आक्रामकता से पीएम आवास योजना,मनरेगा,जल जीवन अमृत मिशन योजना,जल संसाधन,मुख्यमंत्री तीर्थयोजना,पीडब्लूडी,शिक्षा,स्वास्थ्य,राशन कार्ड,राजस्व,खनिज सहित सभी विभाग में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार में हो रही व्यापक भ्रष्टाचार का खुलकर विरोध करने की तैयारी में है।

कांग्रेसी जनपद सदस्य दिनेश साहू,आनंद बघेल,रश्मि भेदप्रकाश वर्मा,उर्वशी वर्मा,अजय साहू,दीपमाला जैन,विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा ने बताया कि भाजपा की सरकार में शासन एवं प्रशासन की मिली भगत से सभी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार निरंतर जारी है,आम जनता को हर काम के लिए लेनदेन से ही काम संभव हो पा रहा है।जिसका हम खुलकर विरोध करेंगे।
जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार किसानों की आय दुगुनी करने में असफल भाजपा के नुमांइदों को अफीम,गांजा एवं सूखे नशे की खेती से कई गुना आय अर्जित करने में लगी हुई है।जिले के सभी विभाग में व्यापक रूप से निरंतर भ्रष्ट्राचारी उजागर हो रही है।सभी सरपंच यहां तक मनरेगा,स्वच्छता काम के लिए भी कमीशन देने को मजबूर है,ऐसी स्थिति किसी भी जनप्रतिनिधियों को आज तक देखने को नहीं मिली है जो स्थिति आज मोदी जी की ट्रिपल इंजन सरकार में देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *