रवि सिंगौर बने अमलेश्वर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष, युवाओं में उत्साह


दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला दुर्ग द्वारा मंडल अध्यक्षों की नई सूची जारी की गई है, जिसमें अमलेश्वर मंडल से रवि सिंगौर को अध्यक्ष एवं मनीष कौशले को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला दुर्ग द्वारा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में अमलेश्वर मंडल से ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
रवि सिंगौर लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी रही है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अमलेश्वर मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं को जोड़ने का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *