पाटन। विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के चलते पेयजल एवं निस्तारी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर, जिला दुर्ग को पत्र लिखकर तांदुला जलाशय से पानी छोड़े जाने की मांग की है।
जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के विभिन्न गांवों में भीषण गर्मी के कारण पेयजल एवं निस्तारी संकट गहराता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्तर लगातार गिरने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तांदुला जलाशय से शीघ्र पानी छोड़ा जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और पेयजल संकट से निजात मिल सके।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तांदुला जलाशय से पानी छोड़ने की मांग
