- विक्रम शाह ठाकुर
कुम्हारी। कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर 2 के पास पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे से अफीम और बड़ी मात्रा में नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिलने पर कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और संदेही को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 403 ग्राम अफीम, लगभग 14 लाख 46 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी गुरमेल सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी खारुन ग्रीन कॉलोनी कुम्हारी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
