पाटन। पाटन में शिशु संरक्षण माह (SSM) अंतर्गत विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम का आयोजन 17 मार्च 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाया जाएगा, वहीं 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन सिरप की बोतलें वितरित की जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (टीकाकरण दिवस) में प्रदान की जाने वाली सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से विटामिन ए अनुपूरण, आयरन सिरप वितरण, एनीमिया स्क्रीनिंग एवं स्तनपान से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
पाटन में ही इस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र पाटन में बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाकर किया गया।
इस अवसर पर बीएमओ डॉ. भुवनेश्वर कठौतिया, नगर पंचायत पाटन के सभापति केवल देवांगन एवं देवेंद्र ठाकुर, बीईटीओ बी.एल. वर्मा, सुपरवाइजर के.के. वर्मा सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

