? रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
गरियाबंद। कुछ दिन पूर्व ने प्रमुखता के साथ जिसमें पूर्व पंचायत सचिव के लापरवाही के कारण ग्राम पंचायत मुड़ागांव के आश्रित ग्राम तेतलपारा के अत्यंत गरीब मजदूर परिवार को भूखे मरने की नौबत आ गई है। मोहनी पति धरमो जाति माली के द्वारा राशन कार्ड को नवनीकरण के लिए 9 महीना पहले ग्राम पंचायत में फॉर्म जमा किया गया था।लेकिन लापरवाही के चलते दस्तावेज को नवीनीकरण के लिए नहीं भेजा गया। जिसके कारण गरीब दंपत्ति को खाद्यान्न के लिए भयंकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।अत्यंत गरीब मजदूर,परिवार को अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक संकटों के दौर से गुजरना पड़ रहा था। एक छोटी सी लापरवाही का खामियाजा गरीब मजदूर परिवार पर कितना असर पड़ सकता है। इसका अंदाजा भी लापरवाह सचिव को नहीं था।समाचार प्रकाशन होने के तत्काल बाद कार्यक्षेत्र में सक्रिय जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में लिया। जिसके कारण गरीब दंपत्ति के राशन कार्ड बन पाया। इस माह मोहनी बाई को खाद्यान्न सोसाइटी से खाद्यान्न सामग्री मिलेगा।जिसके कारण मोहनी बाई के पूरा परिवार मे खुशी का माहौल देखने को मिला। और राशन कार्ड बनाने के लिए अहम भूमिका निभाने वाले जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम का दिल से धन्यवाद ज्ञापित किये।

