महाविद्यालय में ड्राइंग पेंटिंग एवं कंप्यूटर स्किल पर कार्यशाला आयोजित किया गया

उतई। प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन में आईक्यूएसी के तहत महाविद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं तकनीकी दक्षता के विकास के उद्देश्य से ड्राइंग-पेंटिंग तथा कंप्यूटर स्किल्स विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को चित्रकला, रंगों के संयोजन तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही कंप्यूटर के मूलभूत कौशल जैसे एम.एस. वर्ड, पावरपॉइंट, इंटरनेट उपयोग एवं डिजिटल प्रस्तुति के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में रचनात्मकता के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने अनुभव साझा किए। इस कार्यक्रम के तहत सभी सहभागी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में ड्राइंग पेंटिंग एक्सपर्ट देशना गर्ग तथा कंप्यूटर कौशल जागेश्वर साहू द्वारा सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के समापन में सभी को स्वल्पाहार वितरण किया तथा यह कार्यक्रम प्राध्यापक रेखा नामदेव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *