भिलाई। जिला साहू संघ भिलाई के अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू ने साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर समस्त साहू समाज एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भक्त माता कर्मा त्याग, भक्ति, सेवा और समाज कल्याण की प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों पर चलकर समाज में एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है।
उन्होंने सभी समाजजनों से अपील की कि इस पावन अवसर पर माता कर्मा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज की उन्नति और विकास के लिए मिलजुलकर कार्य करें। श्री साहू ने कामना किया है कि भक्त माता कर्मा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
जिला साहू संघ भिलाई अध्यक्ष ने भक्त माता कर्मा जयंती पर समाज को दी हार्दिक बधाई
