किशन हिरवानी…
पाटन।कोविड 19 का चलते शाला बन्द है जिससे बच्चो की पढ़ाई नही हो पा रही है इसे देखते हुए गांव गांव में शिक्षा सारथी के द्वारा पारा मुहल्ले में बच्चो को पढ़ाई चल रही है इसे देखते हुए शासकीय शिक्षको ने भी मुहल्ले शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मंच या सामुदायिक भवन में बच्चों का पढ़ाने का बीड़ा उठा लिया है।इसी क्रम में बालक पाटन संकुल के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पन्दर एवम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुजरा के शिक्षकों ने समय सारिणी तैयार कर बच्चो की पढ़ाई प्रारम्भ कर दी है। संकुल शैक्षिक समन्वयक जैनेन्द्र गंजीर के प्रयास से गुजरा के प्रधानपाठक विजय कुमार सुनहरे,शिक्षक नवीन कुमार देशलहरे एवम पूर्व माध्यमिक शाला पन्दर के प्रधानपाठक मनोहर लाल पाटिल,ढालू राम वर्मा, श्रीमती हेमेश्वरी सैनी एवम वैशाली माहुरकर ने समय सारिणी बनाकर अलग अलग मुहल्ले में शिक्षा दे रहे है। प्रतिदिन अलग अलग कक्षा के 10 से 15 बच्चे एक साथ बिठाया जा रहा है ताकि सोशियल डिस्टेंशिंग का पालन किया जा सके । बच्चो को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।कोविड 19 से बचने के उपायों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। शोसीयल डिस्टेंशिंग का पूर्णरूपेण पालन किया जा रहा है।

