पाटन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशानुसार तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवनेश्वर कठौतिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय फाइलेरिया (हाथी पांव) उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत रुग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मरीजों को बेहतर स्वच्छता, रख-रखाव तथा प्रभावित अंगों की साफ-सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान मरीजों को टब, बाल्टी, टॉवेल, मग और साबुन का वितरण भी किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट अंतर्गत कुल 9 मरीजों का लाइन लिस्ट किया गया है। एमएमडीपी प्रशिक्षित कमल नारायण तिवारी (आरएचओ) ने मरीजों को स्वच्छता, रख-रखाव तथा अंगों की नियमित साफ-सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में बी.एल. वर्मा (बीईटीओ), जे.आर. मार्कण्डेय, मधु देवांगन, मधुलता लाल, प्रेमराजकुमारी तथा सुपरवाइजर कपिश भोसले सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत झीट में कार्यशाला, मरीजों को स्वच्छता सामग्री वितरित
